लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: गंगा में 6 बच्चे डूबे, एक की मौत और पांच की तलाश जारी, बुलाई गई SDRF की टीम

नवरात्रि के हर्षोल्लास के बीच कानपुर के बिल्हौर में तब मातम पसर गया जब गंगा में 4 बालिकाएं और 2 बालक डूब गए. गंगा में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

नवरात्रि के हर्षोल्लास के बीच कानपुर के बिल्हौर में तब मातम पसर गया जब गंगा में 4 बालिकाएं और 2 बालक डूब गए. गंगा में डूबे 5 बच्चों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है, वहीं एक बच्चे का शव बरामद किया जा चुका है. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है. प्रशासन ने बच्चों को तलाशने के लिए अब एसडीआरएफ की टीम बुला ली है. स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोर बच्चों की तलाश कर रहे हैं.