कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की संदिग्ध मौत के मामले में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है. अखिलेश यादव गुरुवार को कानपुर पहुंचे. पूर्व सीएम ने मृतक मनीष के घर जाकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया. आरोप हैं कि गोरखपुर पुलिस की पिटाई से मनीष गुप्ता की मौत हो गई. अखिलेश ने इस मामले में योगी सरकार को निशाने पर लिया है. अखिलेश ने कहा कि सीएम योगी के क्षेत्र में जब पुलिस ऐसा करेगी तो सोचिए यूपी की कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा.