लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में मां की मौत के बाद पिता ने कर ली दूसरी शादी...अब 15 साल की खुशी का फंदे से लटका मिला शव, क्या है पूरी कहानी?

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा खुशी अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली. मामा ने हत्या की आशंका जताई, जबकि दादा ने कहा कि पोती मां की मौत के बाद मानसिक तनाव में थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम पुनावली कलां में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 15 वर्षीय छात्रा अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली. मृतका की पहचान अरविंद गुर्जर की बेटी, खुशी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं मृतका के मामा ने हत्या की आशंका जताई है जबकि दादा ने बताया कि कुछ दिनों से बच्ची मानसिक रूप से परेशान थी और अपनी दिवंगत मां को देखने की बात करती थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.