लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर वालों के लिए ये कैसी अपील करने लगे मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी!

फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने गोरखपुर में पोषण माह की सफलता के लिए वीडियो संदेश जारी किया. जानें कैसे ‘‘सुपोषित गोरखपुर, सशक्त गोरखपुर’’ अभियान चल रहा है.

ADVERTISEMENT

UPTak
Gorakhpur, Pankaj Tripathi,
social share
Google CTA

मशहूर फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी ने गोरखपुर में पोषण माह अभियान को लेकर वीडियो संदेश जारी करते हुए गोरखपुर के लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है. यह वीडियो आईसीडीएस गोरखपुर के फेसबुक पेज और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है. पंकज त्रिपाठी ने ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे को दोहराते हुए खास तौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए इस कार्यक्रम को बेहद आवश्यक बताया. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि ‘‘सुपोषित गोरखपुर, सशक्त गोरखपुर’’ के संदेश के साथ पूरे जिले के लोगों को मातृ और बाल पोषण के इस अभियान में जागरूक होकर हिस्सा लेना चाहिए.

पंकज त्रिपाठी का वीडियो संदेश गोरखपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्र की पहल का नतीजा है. पंकज त्रिपाठी ने भी अपने वीडियो में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह बाल और मातृ स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रयास है. उन्होंने पोषण की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के लिए संतुलित और संपूर्ण पोषण ज़रूरी है.

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने पोषण अभियान को जन-आंदोलन बनाने का लक्ष्य रखा है. जिलाधिकारी दीपक मीणा और मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के निर्देशन में जिले में ढेर सारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में पंकज त्रिपाठी का ये वीडियो संदेश इस अभियान को और आगे बढ़ाने में मददगार होगा. अभिनव मिश्रा के मुताबिक इस पूरे अभियान का मकसद है कि गोरखपुर को स्वस्थ और सुपोषित बनाया जाए.