CM योगी के ‘गढ़’ गोरखपुर में जमकर बरसे अखिलेश, BJP सरकार की चुन-चुनकर गिनाईं ये कमियां
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. इस दौरान अखिलेश ने खूब तंज के तीर-ओ-नश्तर छोड़े और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला.
ADVERTISEMENT

UpTak
Akhilesh Yadav News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. बता दें कि शनिवार को अखिलेश सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘गढ़’ गोरखपुर पहुंचे. यहां अखिलेश ने ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली’ को संबोधित किया. इस दौरान अखिलेश ने खूब तंज के तीर-ओ-नश्तर छोड़े और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘जब-जब मुख्यमंत्री यहां आए हैं फिर जब वापस गए हैं तो किसी न किसी की हत्या हुई है. आप अखबार उठाकर देख लीजिए. ये है इनकी जीरो टॉलरेंस.’