नोएडा की हवा में घुला प्रदूषण का ‘जहर’, विजिबिलिटी हुई कम, जानें कितना है AQI?
दिवाली आने से पहले एक बार फिर उत्तर प्रदेश के नोएडा की हवा में प्रदूषण तैरने लगा है. आलम ऐसा है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.शनिवार को स्मॉग की चादर ने पूरे वातावरण को ढक दिया, जिसकी वजह से नोएडा का AQI बेहद ही खराब श्रेणी में चला गया.
ADVERTISEMENT

Noida Weather News: दिवाली आने से पहले एक बार फिर उत्तर प्रदेश के नोएडा की हवा में प्रदूषण तैरने लगा है. आलम ऐसा है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन. इस बीच शनिवार को स्मॉग की चादर ने पूरे वातावरण को ढक दिया, जिसकी वजह से नोएडा का AQI बेहद ही खराब श्रेणी में चला गया. वहीं, वातावरण में स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है. ऐसे में आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने नोएडा के AQI की हालत जान लीजिए.