लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: देखिए कैसे बुल्डोजर, कुदाल से तोड़ा गया श्रीकांत त्यागी के घर पर हुआ अवैध निर्माण

महिला से बदसलूकी करने के आरोप में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है. आपको बता दें…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

महिला से बदसलूकी करने के आरोप में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है.

आपको बता दें कि सोमवार सुबह नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के घर पर अवैध निर्माण को बुल्डोजर और कुदाल की मदद से ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई.

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस फोर्स भी मौजूद रही.

नोएडा प्रशासन द्वारा श्रीकांत के खिलाफ की गई कार्रवाई से सोसायटी के लोग खुश नजर आए और उन्होंने आपस में मिठाई भी बांटी.

सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा, “हम सीएम (योगी आदित्यनाथ) और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ द्वारा इस कार्रवाई से खुश हैं. हम श्रीकांत के अवैध निर्माण और रवैये से परेशान थे.”

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी ने सोसायटी की एक महिला से बदसलूकी की थी. त्यागी ने महिला को न सिर्फ अश्लील गालियां दी थीं, बल्कि उसे धक्का भी मारा था.

इस खबर को यहां विस्तार से पढ़ें