नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) ऋतु महेश्वरी ने सेक्टर-117 में बने मास्टर ग्रीन पार्क की ताजा तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. नोएडा प्राधिकरण की CEO के अनुसार, मास्टर ग्रीन पार्क को बनाने में 24 करोड़ रुपये की लागत आई है. ऋतु महेश्वरी ने बताया कि इस पार्क को 44.22 एकड़ जमीन में बनाया गया है. आपको बता दें कि इस पार्क में कैफेटेरिया, एम्फीथिएयर, क्रिकेट फील्ड, लॉन, दुकानें, हेथेन विलेज और पार्किंग की सुविधा मिलेगी.