एल्विश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें! रेव पार्टी-ड्रग्स केस में नोएडा पुलिस ने भेजा नोटिस
Noida News : फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. यूट्यूबर को सांप के…
ADVERTISEMENT

Noida News : फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. यूट्यूबर को सांप के जहर, रेव पार्टी के मामले में नोएडा पुलिस ने नोटिस भेजा है. बिग बॉस ओटीटी विजेता और यूट्यूबर का नाम आरोपी राहुल की पूछताछ में सामने आया था. इसके बाद यूट्यूबर को भी सांपों के जहर की सप्लाई मामले में नामजद आरोपी बनाया गया. अब जल्द ही एल्विश को पुलिस इंटेरोगेशन के दौर से गुजरना पड़ेगा. नोएडा पुलिस को मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की रिमांड भी मिल सकती है.