लेटेस्ट न्यूज़

सांप के जहर वाले केस में नोएडा पुलिस ने बुलाया तो गुपचुप तरीके से आए एल्विश, थाने में ये सब हुआ

नोएडा पुलिस ने मंगलवार को ‘यूट्यूबर’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विजेता एल्विश यादव को ‘रेव पार्टियो’ में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा. वहीं, अब खबर मिली है कि मंगलवार देर रात एल्विश यादव सेक्टर 20 के थाने में नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Elvish Yadav News: नोएडा पुलिस ने मंगलवार को ‘यूट्यूबर’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विजेता एल्विश यादव को ‘रेव पार्टियो’ में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा. वहीं, अब खबर मिली है कि मंगलवार देर रात एल्विश यादव सेक्टर 20 के थाने में नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए. तकरीबन 3 घंटे तक DCP और ACP लेवल के अधिकारियों ने एल्विश यादव से पूछताछ की. बता दें कि मीडिया से बचने के लिए एल्विश यादव गुपचुप तरीके से पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. आज यानी बुधवार को भी एल्विश से दोबारा पूछताछ हो सकती है.