लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: अंडा खिलाने में हुई देरी तो चौकी प्रभारी को आया गुस्सा, दुकानदार की आ गई शामत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां अंडा जल्दी ना खिलाने पर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां अंडा जल्दी ना खिलाने पर चौकी प्रभारी जी इतना नाराज हो गए कि अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अंडे वाले के पूरे दुकान में तोड़फोड़ कर डाली. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने सोरखा चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दे दिया है. घटना थाना सेक्टर 113 सेक्टर का है.

दुकानदार पर टूट पड़े पुलिसकर्मी

दरअसल, सोरखा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को अंडा खाने का मन हुआ तो चौकी प्रभारी अपने एक दरोगा साथी आवेश मलिक और कॉन्स्टेबल मानवेंद्र कुमार के अपने इलाके के एक अंडा रेहड़ी पर खाने के लिए पहुंचे. दुकानदार से चौकी प्रभारी साहब और दरोगा जी ने जल्दी से जल्दी 10 अंडे खिलाने को कहा. दुकानदार दरोगा साहब का हुक्म सुन तुरंत अंडा बनाने में जुट गया. लेकिन अंडा बनने में थोड़ा समय क्या लगा चौकी प्रभारी गुस्से में लाल हो गए और अपने 2 पुलिसकर्मी साथी दरोगा आवेश मलिक और कॉन्स्टेबल मानवेंद्र कुमार के साथ मिलकर दुकानदार के दुकान पर टूट पड़े.

हुई कड़ी कार्रवाई

तीनों पुलिसकर्मियों ने मिलकर दुकान में खूब तोड़फोड़ की और फिर वहां से चले गए. घटना के बाद पीड़ित ने दुकान का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं मामला जैसे ही आलाधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच बिठा दी. फिर कमिश्नर के आदेश के बाद डीसीपी नोएडा ने तीनों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया और तीनों के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी है.