Chandauli News: मौसम बदलते ही बढ़ी मौसमी बीमारियां, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर डॉक्टर ने दी सावधानी की सलाह
Chandauli Health News: चंदौली के मुगलसराय स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और चर्म रोग के मरीज बढ़ने लगे हैं. डॉक्टरों ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को बारिश में सावधानी बरतने, स्वच्छता बनाए रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की.
ADVERTISEMENT

मौसम बदलते ही बढ़ी मौसमी बीमारियां, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर डॉक्टर ने दी सावधानी की सलाह
Chandauli Health News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बारिश के चलते क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है. राजकीय महिला चिकित्सालय, मुगलसराय में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें छोटे बच्चों, बुजुर्गों और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है.
