लेटेस्ट न्यूज़

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन अयोध्या में 5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, जानें डिटेल्स

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आधी रात से ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए जमावड़ा लगने लगा था और मंगलवार देर शाम तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन कर चुके थे.

ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
social share
google news

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आधी रात से ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए जमावड़ा लगने लगा था और मंगलवार देर शाम तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन कर चुके थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी अयोध्या ने शहर में आठ स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर कई बार भीड़ काबू से बाहर होती दिखी लेकिन पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया और लोगो को कतार में खड़ा करवाकर भगवान राम के दर्शन कराए.