लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी में जेठानी को चुनौती देंगी मुलायम की छोटी बहू अपर्णा? डिंपल यादव ने दिया ये जवाब

ADVERTISEMENT

लोकसभा चुनाव में यूपी के जिस सीट पर लोगों की अभी से सबसे ज्यादा नजर है, मैनपुरी उनमें से एक है

social share
Google CTA

Dimple Yadav : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो चुके हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं. वहीं इस चुनावी जंग का सबसे बड़ा मैदान बनने वाला राज्य, उत्तर प्रदेश में तो राजनीति पारा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. इस लोकसभा चुनाव में यूपी के जिस सीट पर लोगों की अभी से सबसे ज्यादा नजर है, मैनपुरी उनमें से एक है. समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी से खुद डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं वहीं चर्चा है कि भाजपा यहां से मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव को ही चुनावी कमान थमा सकती है.