UP Lok Sabha elections Phase 6: छठे चरण में कौन किसपर भारी? वोट डालने से पहले देखें सियासी समीकरण
UP Lok Sabha Election phase 6 Voting: 25 मई को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर भी मतदान होगा. इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, संतकबीर नगर, बस्ती, लालगंज आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

UP Lok Sabha Election phase 6 Voting: देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, जो 7 चरणों में पूरे होने हैं. बता दें कि 7 में से 5 चरणों में मतदान पूरा हो गया है और छठे चरण के लिए 25 मई को वोटिंग होगी. छठे चरण के लिए गुरुवार 23 मई को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर विराम लग गया. आपको बता दें की 25 मई को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर भी मतदान होगा. इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, संतकबीर नगर, बस्ती, लालगंज आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं. इस बार इन 14 सीटों पे 162 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन 14 सीटों के लिए 470 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा था, लेकिन जांच के बाद सिर्फ 164 उम्मीदवार ही योग्य पाए गए. बाद में 2 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में ना उतरने का फैसला लिया और नामांकन वापस ले लिया.