लेटेस्ट न्यूज़

नगीना में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का क्या होगा? Axis My India के एग्जिट पोल ने चौंकाया

UP Exit Poll 2024: नगीना लोकसभा सीट भी इस बार हॉट सीट थी. यहां से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद चुनावी मैदान में थे. अब Axis My India के एग्जिट पोल ने नगीना को लेकर बड़ा दावा किया है.

ADVERTISEMENT

Nagina Lok Sabha
Nagina Lok Sabha
social share
Google CTA

Exit Poll 2024: कल यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव के सभी सातों चरणों के मतदान खत्म हो गए. मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आने का सिलसिला शुरू हो गया. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भी एग्जिट पोल जारी किए गए, जिसमें उत्तर प्रदेश की कई हॉट सीट भी शामिल रही.

दरअसल यूपी की नगीना लोकसभा सीट भी इस बार चुनावों में यूपी की हॉट सीट रही. यहां से खुद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर चुनावी मैदान में खड़े हुए. चंद्रशेखर ने नगीना जीतने के लिए अपनी सारी ताकत झोंक दी. दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी, भाजपा और बसपा ने भी नगीना में अपनी पूरी ताकत लगाई. अब Axis My India के एग्जिट पोल ने नगीना लोकसभा सीट को लेकर जो दावा किया है, वह वाकई हैरान कर देने वाला है.

नगीना में क्या होने वाला है?

नगीना में मुख्य मुकाबला भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और भाजपा उम्मीदवार ओम कुमार के बीच ही माना जा रहा है. सपा उम्मीदवार मनोज कुमार और बसपा के सुरेंद्र कुमार ने भी चुनाव में खूब मेहनत की है. मगर लग रहा है कि ये दोनों अपना असर नहीं डाल पाए हैं. 
अब Axis My India के एग्जिट पोल की माने तो नगीना से चंद्रशेखर आजाद चुनाव जीत सकते हैं. चंद्रशेखर, नगीना में भाजपा के ओम कुमार से आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. Axis My India के एग्जिट पोल ने चंद्रशेखर को चुनावों में ज्यादा मजबूत माना है.

सपा ने नहीं दिया था साथ

बता दें कि अगर चंद्रशेखर नगीना लोकसभा चुनाव जीत जाते हैं, तो ये उनके लिए बड़ी कामयाबी मानी जाएगी. सपा ने चंद्रशेखर का साथ नहीं दिया था और उनके खिलाफ ही उम्मीदवार उतारा था. मगर अब एग्जिट पोल में कहानी कुछ और ही सामने आ रही है. 

Exit Poll ने दिखाई यूपी में भाजपा को बढ़त

बता दें कि हर एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है. भाजपा को एग्जिट पोल में करीब-करीब 62 से 72 सीट तक जीतते हुए दिखाया गया है. 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आना है. तभी असल आंकड़े सामने आएंगे.