UPTak Baithak Logo

राहुल-प्रियंका के चुनाव लड़ने से पहले पप्पू यादव ने किया बड़ा ऐलान, बोले- गिलहरी की भूमिका...

लोकसभा चुनाव के दो चरण बीत जाने के बाद भी अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस की टिकट पर कौन चुनाव लड़ेगा यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

Interview Pappu Yadav
पप्पू यादव
social share
Google CTA

Pappu Yadav on Rahu and Priyanka: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी माहौल गर्म है. बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव के तहत 7 चरणों में वोटिंग होनी है, जिनमें से 2 चरणों में मतदान हो चुका है. चुनाव के दो चरण बीत जाने के बाद भी अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस की टिकट पर कौन चुनाव लड़ेगा यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. मालूम हो कि यह दोनों सीटें गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती हैं. 2019 में रायबरेली से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव जीती थीं जबकि अमेठी सीट से उनके बेटे और तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था. मगर 2024 के चुनाव में यहां से कौन लड़ेगा, इसका फैसला नहीं हो सका है. इस बीच बिहार के बाहुबली नेता और पूर्णिया से चुनाव लड़े पप्पू यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है.