लेटेस्ट न्यूज़

यूपी लोकसभा चुनाव में कुर्मी-कोइरी ने भी छोड़ा BJP का साथ? पोस्ट पोल सर्वे के आंकड़े देखिए

सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटी (CSDS) ने लोकनीति के साथ मिलकर किए गए पोस्ट पोल सर्वे का आंकड़ा शेयर किया है. सर्वे के आकड़े के मुताबिक यूपी में ना केवल मोदी मैजिक फीका हो चुका है बल्कि बीजेपी के सबसे मजबूत वोटर्स माने जाने वाले कुर्मी और कोइरी जातियों के वोटों में भी कमी आई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के नतीजों ने बड़ा उलटफेर किया है. यूपी को अपनी सबसे मजबूत सियासी जमीन मान रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जोर का झटका लगा है. इस बार यूपी में इंडिया गठबंधन ने 43 सीटों पर विजय हासिल की है, जबकि इस बार NDA कुल 36 सीटें ही जीत सका है. 2019 के चुनावों में बीजेपी को यूपी में 62 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी, जबकि एनडीए को 64 सीटें मिली थीं. इस हिसाब से इसे बीजेपी और एनडीए का जबर्दस्त नुकसान समझा जा रहा है. इस बीच सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटी (CSDS) ने लोकनीति के साथ मिलकर किए गए पोस्ट पोल सर्वे का आंकड़ा शेयर किया है. सर्वे के आकड़े के मुताबिक यूपी में ना केवल मोदी मैजिक फीका हो चुका है बल्कि बीजेपी के सबसे मजबूत वोटर्स माने जाने वाले कुर्मी और कोइरी जातियों के वोटों में भी कमी आई है.