कन्नौज में सपा चीफ के जाने के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने धोया मंदिर तो अखिलेश ने बताई अपनी टीस!
कल यानी सोमवार के दिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज के शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा की थी. आरोप लगा कि अखिलेश यादव के मंदिर दौरे के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर को धोया. अब इसपर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है और अखिलेश यादव का अब इस मामले पर बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
UP News: कल यानी सोमवार के दिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज के शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा की थी. इस दौरान अखिलेश यादव ने मंदिर में आरती भी की थी. आरोप लगा कि अखिलेश यादव के मंदिर दौरे के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के धोया. अब इसपर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है.