Axis My India Exit Poll Result for Kannauj: देखें कन्नौज सीट का एग्जिट पोल, अखिलेश यहां से जीतेंगे या नहीं?
Axis My India Exit Poll Result for Kannauj: लोकसभा चुनाव 2024 के Exit Polls के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. कन्नौज सीट का भी एग्जिट पोल अब हमारे सामने है. 4 जून को काउंटिंग से पहले आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Axis My India Kannauj Exit Poll: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी 7 चरणों में 80 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है. अब 4 जून को केंद्रीय चुनाव आयोग सभी यूपी की 80 समेत देश की सभी 543 सीटों के नतीजे घोषित कर देगा. इस बीच Lok Sabha Election 2024 के Exit Polls के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. कन्नौज सीट का भी एग्जिट पोल अब हमारे सामने है. 4 जून को काउंटिंग से पहले आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. यहां बीजेपी ने मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक को टिकट दिया, जबकि सपा और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन से अखिलेश यादव मैदान में हैं. क्या सब्रत पाठक यहां से इंडिया गठबंधन के अखिलेश यादव को हराने में कामयाब हो पाएंगे, इसका जवाब खबर में आगे जानिए.