UPTak Baithak Logo

UP Board Exam 2024: 22 फरवरी से 9 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, जानें टाइमिंग्स

देश के सबसे बड़े बोर्डों में से एक यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है. ये परीक्षा 12 कार्य दिवसों में पूर्ण होकर 9 मार्च को समाप्त होगी.

ADVERTISEMENT

UP Board Exam
UP Board Exam
social share
Google CTA

UP Board Exam 2024: देश के सबसे बड़े बोर्डों में से एक यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है. ये परीक्षा 12 कार्य दिवसों में पूर्ण होकर 9 मार्च को समाप्त होगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी. इस साल यूपी बोर्ड ने पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एंटी चीटिंग प्लान तैयार किया है. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर इस बार सख्ती बरती जाएगी. बता दें कि 22 फरवरी से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी. पहली सुबह 8.30 से 11.45 तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे खत्म होगी. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने यह जानकारी दी है.