लेटेस्ट न्यूज़

RRB ALP Recruitment 2024: अब 18,799 पदों पर होगी सहायक लोको पायलट भर्ती, कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

RRB ALP Recruitment 2024 Increased: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में रिक्तियों की संख्या में तीन गुना से भी ज्यादा इजाफा करने का निर्णय लिया है.

ADVERTISEMENT

Indian Railways
Indian Railways
social share
google news

RRB ALP Recruitment 2024 Increased: रेलवे भर्ती बोर्ड ने बुधवार, 19 जून को एक बड़ा फैसला लिया. आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने जनवरी के महीने में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए कुल 5,696 रिक्तयों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे. अब इसी मामले में ताजा अपडेट सामने आया है. बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में रिक्तियों की संख्या में तीन गुना से भी ज्यादा इजाफा करने का निर्णय लिया है. अब इन रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 18,799 कर दी गई है.