लेटेस्ट न्यूज़

फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक और उसकी चाची का शव, दोनों में थे प्रेम संबंध: पुलिस

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ईंट भट्ठा मजदूर और उसकी चाची के शव फांसी से लटकते मिले.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ईंट भट्ठा मजदूर और उसकी चाची के शव फांसी से लटकते मिले.

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित हरदासपुर गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले रोहित (20) और उसकी चाची पुष्पा (32) के शव पेड़ पर लगे फांसी के फंदे से लटकते पाए गए.

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी है.

सिंह के मुताबिक, ऐसा बताया जाता है कि रोहित अपने चाचा के साथ रहकर भट्ठे पर काम करता था. रोहित के प्रेम संबंध अपनी सगी चाची के साथ हो गए थे और वे दोनों 30 नवंबर को कहीं चले गए थे.

उन्होंने बताया कि आशंका है कि दोनों ने लोकलाज के कारण आत्महत्या की है. आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

मुजफ्फरनगर में ससुराल वालों ने दहेज के लिए की महिला की हत्या? शव फंदे से लटका मिला