स्कूल पढ़ाने जा रहीं थी शिवानी वर्मा तभी बदमाशों ने मार दी गोली, यूपी की टीचर का बिहार में मर्डर
बिहार में महिला टीचर शिवानी वर्मा की हत्या कर दी गई है. शिवानी यूपी की रहने वालीं थीं. पुलिस ने शिवानी की लाश को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है. हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है.
ADVERTISEMENT

Shivani Verma
उत्तर प्रदेश की रहने वालीं शिवानी वर्मा की बिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शिवानी बिहार में BPSC टीचर थीं. मौजूदा वक्त में शिवानी अररिया जिले के नरपतगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ाती थीं. अभी खबर यह सामने आई है कि शिवानी जब स्कूल पढाने जा रही थीं तब बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.