फॉर्च्यूनर में आता और कांड कर चला जाता, संभल में बिजनौर का परिवार दबोचा गया तो पता चली ये कहानी
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में एक पूरे के पूरे परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस परिवार के बारे में जो खुलासा किया है, उसे जान हर कोई सकते में हैं.
ADVERTISEMENT

Sambhal
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में एक पूरे के पूरे परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस परिवार के बारे में जो खुलासा किया है, उसे जान हर कोई सकते में हैं. दरअसल ये पूरा परिवार चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था. ये परिवार फॉर्च्यूनर कार में बैठकर चेन स्नेचिंग करता और फरार हो जाता. मगर अब पुलिस ने इन परिवार के सदस्यों को पकड़ लिया है.संभल पुलिस ने इस फैमिली गैंग में शामिल युवक, उसकी पत्नी, मां और बहन को लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से 10 लाख रुपए कीमत का 7 तोला सोना भी बरामद किया है.
