लेटेस्ट न्यूज़

5 हजार के लिए मां की हत्या की फिर शव सूटकेस में लेकर प्रयागराज आ गया बेटा, ऐसे खुल गया केस

प्रयागराज में एक युवक सूटकेस लेकर घूम रहा था. तभी पुलिस की नजर युवक पर पड़ी. जैसे ही पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें एक महिला की लाश थी. पूछताछ में पता चला कि लाश युवक की मां की थी. युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी थी. जानिए ये पूरा मामला

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Crime: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj News) में हजारों लोग हर दिन आते हैं और संगम में डुबकी लगाते हैं. इसी भीड़ में एक युवक ट्रेन से प्रयागराज रेलवे स्टेशन उतरा और स्टेशन से बाहर आकर इधर-उधर धुमने लगा. युवक के हाथ में एक सूटकेस भी था. इस दौरान पुलिस की नजर उस युवक पर पड़ी. देखने से युवक थोड़ा परेशान और घबराया हुआ लग रहा था. ऐसे में पुलिस को युवक पर शक हो गया.