हापुड़ कचहरी शूटआउट में फरार चल रहा कुख्यात मनोज भाटी एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख का था इनामी
कुख्यात बदमाश मनोज भाटी को जिला पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. बदमाश के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. मनोज भाटी…
ADVERTISEMENT

कुख्यात बदमाश मनोज भाटी को जिला पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. बदमाश के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. मनोज भाटी के ऊपर तकरीबन 30 मुकदमें यूपी और दिल्ली एनसीआर में दर्ज हैं. इस बदमाश की तलाश पुलिस को लम्बे समय से थी. मनोज भाटी पर लूट, अपहरण, डकैती समेत कई मामले कई जिलों में दर्ज थे.
