लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमी को विदेश भेजने के लिए दिए पैसे फिर मिला धोखा, पुलिसवाले ने भी किया बेइज्जत, कैसे बर्दाश्त कर पाती?

Pilibhit News: पीलीभीत में प्रेम में धोखा खाई युवती ने थाने में जहर खाकर जान दे दी. पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युवती का बयान.

ADVERTISEMENT

Pilibhit News
Pilibhit News
social share
Google CTA

Pilibhit News: पीलीभीत जिले के थाना अमरिया क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती को प्रेम में धोखा मिलने के बाद न्याय के लिए थाने के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ा. जब पीड़िता को पुलिस से ही निराशा हाथ लगी और उसे कथित रूप से जहर खाने की सलाह दी गई, तो उसने पुलिस थाने के अंदर ही जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.