लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी: STF के साथ एनकाउंटर में शातिर मोहम्मद गुफरान मारा गया, 1.25 लाख का था इनामी

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां यूपीएसटीएफ की टीम ने एनकाउंटर में प्रतापगढ़ के शातिर लुटेरे गुफरान…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां यूपीएसटीएफ की टीम ने एनकाउंटर में प्रतापगढ़ के शातिर लुटेरे गुफरान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, गुफरान के ऊपर हत्या, लूट और डकैती के 13 से भी अधिक केस दर्ज थे. ये कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुफरान के ऊपर प्रयागराज और सुल्तानपुर पुलिस ने 1 लाख 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.  

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, यूपीएसटीएफ ने कौशांबी के मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास इस शातिर अपराधी गुफरान को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि जैसे ही एसटीएफ ने इसे घेरा, तभी इसने एसटीएफ के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दिया. इसी दौरान यूपीएसटीएफ ने इसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया. 

दो जिलों की पुलिस ने घोषित कर रखा था इनाम

बता दें कि गुफरान पुलिस के लिए काफी दिनों से सिरदर्द बना हुआ था. बीते 24 अप्रैल को प्रतापगढ़ में हुई लूट में भी गुफरान का नाम आया था. सीसीटीवी कैमरों में गुफरान वारदात को अंजाम देते हुए दिखा भी था. काफी दिनों से यूपीएसटीएफ और पुलिस को इसकी तलाश थी.

बता दें कि यूपीएसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही की टीम ने इस शातिर अपराधी गुफरान को इनकाउंटर में ढेर कर दिया है. मुठभेड़ के बाद गुफरान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. ये शातिर बदमाश प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर का रहने वाला था.

बता दें कि इसके ऊपर एडीजी जोन प्रयागराज द्वारा 1 लाख और सुल्तानपुर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था. इसके पास से पुलिस को एक कार्बाइन भी मिली है. इसी के साथ एक पिस्टल भी बरामद की गई है.