जालौन में पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को घर का फर्श खोद दफनाया, कंकाल ने खोल दिए सारे राज
Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में करीब 5 साल पहले पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया था.…
ADVERTISEMENT

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में करीब 5 साल पहले पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया था. दरअसल, यहां पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के अंदर ही दफन करने वाले दोषी पति को कोर्ट ने सजा सुनाई है. आपको बता दें कोर्ट ने दोषी शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है और 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इस मामले में जैसे ही फैसला आया तभी मृतका की मां के चेहरे पर खुशी के भाव देखने को मिले. उनका कहना था कि अब जाकर उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी.