लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद में नहीं है क्या पुलिस का खौफ? दो पक्षों ने खुलेआम की फायरिंग, Video हुआ वायरल

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के कुछ लोगों में डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी हो…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के कुछ लोगों में डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद अगले दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग तमंचे लहराते नजर आ रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद बिलारी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

अब तक क्या सामने आया?

दरअसल, एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर एक ही परिवार के कुछ लोगों में कहासुनी के बाद हर्ष फायरिंग हो गई. देखते ही देखते अगले दिन मामला और बढ़ गया तथा दोनों पक्ष आमने-सामने आकर झड़प करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब वायरल हो गया है. सामने आए वीडियो में कुछ लोग तमंचे लहराते नजर आ रहे हैं.

मुरादाबाद के एसपी (ग्रामीण) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए घटना के 12 घंटे के अंदर दो युवकों राजेश और संजीव को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल 2 युवक फरार बताए जा रहे हैं, साथ ही साथ पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया है.

मुरादाबाद: 2-3 दिनों तक फांसी के फंदे पर झूलता रहा युवती का शव! दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा