लेटेस्ट न्यूज़

बुलंदशहर में भतीजे को रास्ते से हटाने के लिए चाचा ने पहने लड़कियों वाले कपड़े और फिर ऐसे की वारदात

Bulandshahr News: बुलंदशहर के जलालपुर गांव में सुई-धागे के सेल्समैन की हत्या का खुलासा। चाचा ने एक लाख की सुपारी देकर की हत्या की साजिश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

ADVERTISEMENT

Bulandshahr News
Bulandshahr News
social share
Google CTA

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में सुई-धागे के सेल्समैन शीशपाल की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए शीशपाल के चाचा रामेश्वर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 7 नवंबर की रात की है, जब शीशपाल की लाश गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे के पास से बरामद हुई थी. उसके शरीर पर चाकू के घाव और गला घोंटने के निशान पाए गए थे.