बरेली के साइको किलर कुलदीप ने महमूदन को कैसे मारा था? घास काटने गई थी वो फिर ये हुआ
UP News: बरेली के साइको किलर कुलदीप अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. जिस तरह से कुलदीप ने महिलाओं को मारा है, उसने पुलिस को भी सन्न कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Kuldeep psychopath killer
UP News: बरेली के साइको किलर कुलदीप अब पुलिस की गिरफ्त में है. जिस तरह से कुलदीप ने महिलाओं को मारा है, उसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है. दरअसल साल 2023 में बरेली में महिलाओं की हत्या होने का सिलसिला शुरू हुआ. सभी हत्याओं का पैटर्न एक जैसा था. मगर पुलिस को बहुत देर बाद समझ आया कि इन सभी महिलाओं की हत्याओं को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है. तभी पुलिस साइको किलर की खोज में जुट गई.