लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई: एक माह की बेटी का शव गोद में लेकर दम्पति पहुंचा एसपी दफ्तर, बोला- इंसाफ चाहिए

यूपी के हरदोई में एक माह की बेटी का शव अपनी गोद लेकर इंसाफ की खातिर एक मां एसपी दफ्तर पहुंची. दरअसल 6 दिन पूर्व…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी के हरदोई में एक माह की बेटी का शव अपनी गोद लेकर इंसाफ की खातिर एक मां एसपी दफ्तर पहुंची. दरअसल 6 दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के चलते दंपत्ति और उनकी एक माह की बेटी घायल हो गई थी. आज उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई. पति-पत्नी का आरोप है कि जब वे बेटी को लेकर स्थानीय थाने पहुंचे जहां मौजूद सब इंस्पेक्टर ने कोई सुनवाई नहीं की. जिसके बाद पीड़ित परिवार बेटी का शव लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा. जहां अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम कराने और पूरे मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए.