लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने किया सुसाइड

यूपी न्यूज़: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी न्यूज़: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक इरफान नाम के एक लड़के ने छात्रा का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया कर दिया था. वीडियो के वायरल होने के चलते मृतका का पूरा परिवार सदमे में था. वहीं जब लड़की बदनामी नहीं सह पाई तो उसने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. वहीं हिंदू संगठनों में छात्रा की आत्महत्या के बाद रोष व्याप्त है. उन्होंने थाने में पहुंचकर पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की.

UP Viral Video: हिंदू संगठन से जुड़े विकास मिश्रा के ऐसा आरोप लगाया कि इरफान नाम के लड़के ने बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ अश्लील कृत्य करते हुए एक वीडियो बना ली थी. उसी वीडियो के वायरल होने के चलते मृतका का पूरा परिवार सदमे मे था. जब लड़की बदनामी नहीं सह पाई तो सोमवार रात 9 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

Suicide News Hindi: वहीं, एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सोमवार रात 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ते लिए भेज दिया है. मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की 6 टीमों को लगाया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही लड़की के के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

बरेली: मां के प्रेम-प्रसंग से नाराज हुए बेटे, टहलने निकले प्रेमी को मार दी गोली, जानें