लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत में ससुर ने कुल्हाड़ी से वार कर बहू को उतारा मौत के घाट, वजह जान रह जाएंगे हैरान

जिले के पीलीभीत में पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

जिले के पीलीभीत में पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. पूरनपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द निवासी ममता (32) पर उसके ससुर छोटेलाल (60) ने संपत्ति विवाद में कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया.

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ पूरनपुर) ज्योति यादव ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि घटना के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है.

पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि मृत महिला के पति की पिछले साल अप्रैल में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहकर जीवन यापन कर रही थी.