लेटेस्ट न्यूज़

इटावा: ‘चॉकलेट दिलाने के बहाने से 6 साल की मासूम के साथ रेप’, ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले स्थित सदर तहसील क्षेत्र के बढ़पुरा गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. मिली…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले स्थित सदर तहसील क्षेत्र के बढ़पुरा गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और फिलहाल उसका इलाज जारी है. बता दें कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.