एटा: पुलिस ने किया महिला की मौत के खुलासे का दावा, पति ने उधारी के पैसों के लिए की हत्या
उत्तर प्रदेश के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते साल अक्टूबर के महीने में हुई एक महिला के मौत…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते साल अक्टूबर के महीने में हुई एक महिला के मौत मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि महिला के पति ने उसकी हत्या की थी. पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या कर आरोपी ने अपने विरोधी को फंसाने की साजिश रची थी, ताकि उसे उधारी के रुपए न लौटाने पड़ें. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिमाचल प्रदेश से हिरासत में ले लिया है.