गाजियाबाद के खुशी जूस कॉर्नर में हो रहा था घिनौना काम! दुकानदार आमिर ने बोतल में भर रखी थी पेशाब
Ghaziabad News: गाजियाबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक जूस विक्रेता को लोगों ने जूस में पेशाब मिलकर बेचते हुए पकड़ा, तो हंगामा मच गया.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Viral Video
Ghaziabad News: गाजियाबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक जूस विक्रेता को लोगों ने जूस में पेशाब मिलकर बेचते हुए पकड़ा, तो हंगामा मच गया. इस घिनौनी हरकत से नाराज और गुस्साए लोगों ने जूस दुकानदार की पिटाई कर डाली. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जूस की दुकान से एक बोतल में इकट्ठा किया गया मानव मूत्र बरामद किया गया. जूस संचालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. वहीं उसके एक अन्य नाबालिग को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है. पूरे मामले में दोनों से पूछताछ पुलिस द्वारा की जा रही है.









