लेटेस्ट न्यूज़

बलिया: शादी का झांसा देकर देवर ने 2 सालों तक भाभी के साथ किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्ष से अपनी भाभी के साथ कथित रूप से…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्ष से अपनी भाभी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

बैरिया पुलिस चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी रवि (26) के खिलाफ सोमवार को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

तहरीर के हवाले से उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती के चार बच्चे हैं और उसका पति हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है. बच्चों की अच्छी परवरिश को ध्यान में रखते हुए युवती ने अपने देवर के झांसे में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया, लेकिन बाद में रवि ने शादी से इंकार कर अपनी शादी दूसरे जगह तय कर ली तथा अपनी भाभी को जान से मारने की धमकी देने लगा.उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.