लेटेस्ट न्यूज़

पहले होटल में मिली बुर्का पहनी लड़की की लाश, फिर रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, बरेली पुलिस चौंकी 

UP News: बरेली के एक होटल रूम में बुर्का पहनी युवती की लाश मिली. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि तभी पुलिस को पता चला कि एक युवक की लाश रेलवे क्रॉसिंग पर है. इसके बाद इस पूरे मामले में असल कहानी सामने आई.

ADVERTISEMENT

Bareilly
Bareilly
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुर्के वाली युवती की लाश एक होटल के कमरे में मिली. युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी. इस मामले की जांच पुलिस कर ही रही थी कि तभी पुलिस को पता चला कि बरेली के ही थाना फतेहगंज के पास रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक की भी लाश मिली है. जांच की गई तो सामने आया कि युवक अपने साथ लड़की को लेकर ही होटल में आया था. माना जा रहा है कि युवक ने पहले लड़की की होटल कमरे में हत्या की और फिर खुद सुसाइड कर ली. बता दें कि मृतक युवक की पहचान हो चुकी है. इसी के साथ लड़की की पहचान कर ली गई है. दरअसल जब होटल में बदबू फैलने लगी तब जाकर मामला का खुलासा हुआ. जैसे ही होटल कर्मचारियों ने कमरे का गेट खोला, तो अंदर युवती की लाश पड़ी थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.