ग्रेटर नोएडा: फेसबुक लाइव कर रही थीं लिसीप्रिया, इतने में बदमाशों ने छीन लिया उनका फोन
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने दा…
ADVERTISEMENT

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने दा चाइल्ड मूवमेंट की संस्थापक, बाल पर्यावरणविद और जलवायु कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम का रविवार को मोबाइल फोन छीन लिया. बताते चलें कि जिस समय लिसीप्रिया का मोबाइल छीना गया, उस दौरान वह फेसबुक लाइव कर रही थीं. फेसबुक लाइव में वह किसी मुद्दे पर लोगों को शिक्षित कर रही थीं कि इतने में ही बदमाशों द्वारा उनका फोन छीन लिया गया. इसके बाद लिसीप्रिया ने ट्वीट कर नोएडा पुलिस से मदद की मांग की.
