लेटेस्ट न्यूज़

बुलंदशहर: RLD नेता हाजी यूनुस के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक समर्थक की मौत और चार घायल

बुलंदशहर जिले में बुलंदशहर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के पति हाजी यूनुस के काफिले पर रविवार शाम को फायरिंग की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

बुलंदशहर जिले में बुलंदशहर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के पति हाजी यूनुस के काफिले पर रविवार शाम को फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें उनके चार समर्थक घायल हो गए जबकि एक की मौत हुई है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हाजी यूनुस कोतवाली देहात के अंतर्गत भाई पुरा गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, उसी वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर गोलीबारी की जिससे उनके पांच समर्थक घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है.

मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की ‘हायर सेंटर’ ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बता दें कि हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे.

गौरतलब है कि यूनुस दो बार के बीएसपी विधायक रहे हाजी अलीम के भाई हैं. अलीम की साल 2018 में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश नदीम उर्फ काला अरेस्ट, दर्ज हैं 1 दर्जन केस: बुलंदशहर पुलिस