बस्ती: खेत में सरसों काटने गई महिला की निर्मम हत्या, हत्यारों ये शव के साथ किया ये हाल, जानिए
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में इन दिनों अपराधियों के अंदर कानून का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है. यहां आए दिन महिलाओं…
ADVERTISEMENT
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में इन दिनों अपराधियों के अंदर कानून का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है. यहां आए दिन महिलाओं पर अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. कहीं रेप किए जा रहे हैं, तो कहीं हत्या कर महिलाओं के शव फेंके जा रहे हैं. वहीं, इस बीच ताजा मामला रुधौली थाना क्षेत्र के सेमरा गांव से आया है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां सरसों काटने गई एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस दौरान उसकी एक अंगुली भी कटकर अलग कर दी गई. रविवार सुबह शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ रुधौली प्रीति खरवार के साथ एसएचओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की.