लेटेस्ट न्यूज़

बस्ती: भाई की तरह लड़की को छेड़खानी से बचाता था ‘मैक्स’! शोहदे ने जहर देकर मार डाला?

इन दिनों यूपी में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. अलग-अलग जिले में कुत्तों के हिंसक होने की कई घटनाएं भी हुई हैं. मगर बस्ती…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

इन दिनों यूपी में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. अलग-अलग जिले में कुत्तों के हिंसक होने की कई घटनाएं भी हुई हैं. मगर बस्ती में ठीक इसके उल्टा हो गया है.

दरअसल, सोनहा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव के रहने वाले राजन चौधरी ने परिवार की सुरक्षा के लिए दो कुत्ते पाल रखे थे.

राजन का कहना है कि आवारा लड़के उनके गांव की लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं. इसकी वजह से उन्होंने जर्मन शेफर्ड ब्रीड के दो कुत्ते पाले थे.

बकौल राजन, जैसे ही रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आवारा लड़के उनके घर के पास से गुजरते तो मैक्स नाम का उनका कुत्ता आक्रामक होकर भौंकने लगता था.

आरोप है कि जब छेड़खानी करने में कुत्ता बाधा बनने लगा तो शोहदों ने एक साजिश के तहत जहर देकर राजन के कुत्ते की हत्या कर दी.

अब इस मामले में राजन ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करवाई है. मगर वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं.

वहीं, इस मामले को लेकर एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें