लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: बिल्ली ने खा लिया पड़ोसी का मुर्गा…फिर खूब चले लाठी-डंडे

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इन दिनों जानवरों की वजह से अजीबोगरीब किस्से हो जा रहे हैं. कुछ दिन पहले चूहे के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इन दिनों जानवरों की वजह से अजीबोगरीब किस्से हो जा रहे हैं. कुछ दिन पहले चूहे के पोस्टमार्टम की घटना सुर्खियों में रही थी, जिसके बाद कुत्ते के पिल्ले की हत्या का भी मामला सामने आया था. इन घटनाओं के बाद मुर्गा और बिल्ली की लड़ाई ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. यहां की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका मुर्गा पड़ोसी की बिल्ली ने खा लिया है.

बरेली जिले के कैंट थाना इलाके से आया है. यहां एक पालतू बिल्ली ने पड़ोसी के मुर्गे को खा लिया. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक हो गई.

बिल्ली ने खा लिया पड़ोसी के घर का मुर्गा

बता दें कि बरेली के मोहनपुर गांव का बताया जा रहा है. यहां एक बिल्ली पड़ोसी के मुर्गे को खा गई, जिसको लेकर विवाद हो गया. यह मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पुलिस का कहना है कि मोहनपुर की महिला ने घर में मुर्गे पाल रखे हैं. लंबे समय से वह मुर्गे पाल रही है. 1 दिसंबर की दोपहर पड़ोस में रहने वाले नदीम की बिल्ली ने उनके मुर्गों को खा लिया. जब इसकी शिकायत नदीम से की तो उसके परिवार के बाकी सदस्यों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया और पीटकर लहूलुहान कर दिया. जैसे तैसे लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया.

पहले भी बिल्ली खा चुकी है मुर्गे

बताया जा रहा है कि बिल्ली इससे पहले भी कई बार मुर्गा खा चुकी है, जिसको लेकर विवाद हो चुका है. तब मुर्गे की सुरक्षा के लिए लोगों ने जाली लगाकर उपाय कर लिया था. जिससे कि बिल्ली मुर्गा तक ना पहुंच सके. लेकिन इस बार की घटना ने विवाद इस कदर बढ़ा दिया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला खूनी संघर्ष तक जा पहुंचा. दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए और लहूलुहान हो गए.