लेटेस्ट न्यूज़

UPSTF एडीजी अमिताभ यश ने अतीक अहमद के परिवार को लेकर दिया बड़ा बयान, अब क्या है तैयारी?

Atiq news: पिछले दिनों प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद से इस मामले को लेकर रोजाना कुछ न कुछ नई…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Atiq news: पिछले दिनों प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद से इस मामले को लेकर रोजाना कुछ न कुछ नई जानकारियां सामने आ रही हैं. उमेश पाल मर्डर केस में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और बमबाज गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार है और यूपी एसटीएफ इनकी तलाश में है. शाइस्ता को लेकर तमाम तरह के इनपुट्स सामने आ रहे हैं. इस बीच यूपीएसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने अतीक अहमद के परिवार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

अमिताभ यश ने न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत में कहा है कि पुलिस और STF गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता को पकड़ने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे गैंग का संपर्क का दायरा बड़ा होता है. काफी लोगों से इनके लेन-देन और व्यापारिक संबंध होते हैं, जिनकी मदद से ये छिपने में कामयाब हो जाते हैं.

ऐसा लगता है कि अतीक का पूरा परिवार इन कार्यों में: अमिताभ यश

अमिताभ यश ने आगे गुड्डू मुस्लिम के बारे में बताते हुए कहा कि वह कॉन्ट्रैक्ट किलर है, जिसकी जमानत अतीक ने कराई थी. इसके बाद से ही गुड्डू मुस्लिम अतीक के लिए काम करने लगा. अमिताभ यश ने यह भी खुलासा किया है कि पूछताछ और जांच में पता चला है कि शाइस्ता परवीन भी गैंग के कार्यों में शामिल थी. इसी क्रम में एसटीएफ एडीजी ने अतीक के बहन-बहनोई का जिक्र किया, जो सरकारी डॉक्टर हैं. उन्होंने बताया कि अतीक की बहन-बहनोई ने गुड्डू मुस्लिम को आश्रय दिया था. अमिताभ यश ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि अतीक का पूरा परिवार इन कार्यों में है.’

इस बीच यूपी पुलिस को शाइस्ता की लोकेशन को लेकर भी कुछ जानकारी मिली है. यूपी तक को मिली जानकारी के मुताबिक अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की लोकेशन प्रयागराज के अलग-अलग इलाको में मिली है.यूपी तक को शाइस्ता की तलाश में लगी टीम के सदस्यों ने बताया कि उसकी लोकेशन लंबे वक्त से प्रयागराज के अलग अलग इलाकों में मिली है.