UPTak Baithak Logo

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत? 3 पर FIR, 10 लाख मुआवजा, पत्नी बोली- ‘अभी तो लड़ाई शुरू हुई’

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद कानपुर के मनीष कुमार गुप्‍ता नामक शख्स की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद कानपुर के मनीष कुमार गुप्‍ता नामक शख्स की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है. इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने परिजनों को निष्‍पक्ष जांच का आश्‍वासन भी दिया है. इससे पहले एसएसपी ने मंगलवार सुबह ही इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था.