लेटेस्ट न्यूज़

महोबा: 6 साल की बच्ची के साथ 21 साल के युवक ने किया रेप? जानिए आरोपी की काली करतूत

Mahoba News Hindi: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में 6 साल…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Mahoba News Hindi: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ 21 साल के एक युवक ने रेप किया. वहीं, अब पुलिस ने रेप के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने मंगलवार को बताया कि छह साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म की घटना रविवार को हुई और पीड़िता की मां ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी.

उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घटना के समय पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने गयी थी, उसी दौरान जंगल में मौजूद पीड़िता के गांव का ही युवक साहिल (21) उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया.

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद साहिल को सोमवार को गिरफ्तार कर उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

महोबा में रफ्तार का कहर, हाईवे पर मस्जिद में घुसा कंटेनर पलटा, चालक की मौत, 35 भैंसें मरीं