लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़: शराब पीने से किया मना तो हैवान बन गया शख्स, अपने ही बेटे को सुला दी मौत की नींद

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हैवान पिता ने अपने 2 साल…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हैवान पिता ने अपने 2 साल के बेटे को जमीन पर पटक कर मौत की नींद सुला दी. मृतक बच्चे के पिता प्रेमचंद को शराब पीने की लत थी. ऐसे में बच्चे की मां ने उसे शराब पीने से मना किया था. इसके बाद प्रेमचंद का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया . इस दौरान शराबी पिता ने अपने दो साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया. वहीं इसके बाद मासूम बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. वहीं बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है.

क्या है मामला?

बता दें कि थाना टप्पल के आदमपुर के रहने वाले प्रेमचंद ने चार साल पहले खुशबू से शादी की थी. शादी के बाद दोनों का एक बेटा हुआ. इस बीच खुश्बू को पता चला कि प्रेमचंद शराब पीने का आदी है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमचंद अक्सर शराब पीकर घर आता और अपनी पत्नी खुशबू के साथ मारपीट करता था. ऐसे में खुशबू ने शुक्रवार को उसे शराब पीने के लिए मना किया, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इस दौरान प्रेमचंद ने अपने दो साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटक दिया. जिससे मासूम के सर में गंभीर चोटें आई. वहीं, जब परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से आरोपी पिता प्रेमचंद फरार है.

पुलिस ने दिया ये अपडेट

घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया ”टप्पल थाना इलाके के आदमपुर गांव से पुलिस को सूचना मिली थी कि पति-पत्नी के आपस के झगड़े में दुर्घटनावश एक बच्चे की मृत्यु हो गई है. बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के अनुसार शिकायत पत्र प्राप्त होते ही मामले में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.”